![]()
city today :Ahmedabad 01
कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में जारी SIR प्रक्रिया में जो फ़ाँदाफ़ोड़ किया था उसमें आख़िरकार एक बड़ी क़ामियाबी मिली है।
भाजपा और उसकी भंगिनी संस्थाओं के लोगों के ज़रिए राज्यभर में फॉर्म-7 भरवाकर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए लाखों अर्ज़ियां दी गई थी जिसके आँकड़े चुनाव आयोग जारी नहीं कर रहा था।
22 जनवरी को बताया गया की राज्यभर में 12.59 लाख फॉर्म-7 भरे गए हैं। जबकि 29 जनवरी को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल अमित चावड़ा, गयासुद्दीन शेख़ और इमरान खेड़ावाला की गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई मुलाक़ात के बाद चुनाव आयोग की तरफ़ से कहा गया की 9.88 लाख फॉर्म-7 आए हैं। आज फिर इलेक्शन कमीशन की तरफ़ से नए आंकड़े जारी किए गए और बताया गया की राज्यभर में 1.89 फॉर्म-7 जमा किए गए हैं जिसकी जाँच की जा रही है।
अब सवाल यह उठता है कि गुजरात के चुनाव अधिकारी आख़िर किसके दबाव में लुक्कम छुपाई का यह खेल खेल रहे हैं? आपने ख़ुद कहा था की 12.59 लाख फॉर्म-7 आए हैं, अब आप बता रहे हैं की 1.89 लाख तो फॉर्म-7 आए हैं तो बाक़ी के 10 लाख फॉर्म-7 कहां गए? फॉर्म-7 पर स्थिति अब भी साफ़ क्यों नहीं की गई? क्या उन 10 लाख फॉर्म-7 को रद्द कर दिया गया है या स्थगित रखा गया है? यह जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है?
(1) हमारी माँग है की सब से पहले ERO कक्षा से फॉर्म-7 भरने वाले व्यक्ति से आधार सुबूत मांगे जाएं और आधार सही होने पर BLO द्वारा तहक़ीक़ात करवाने के बाद ग़लत माहिती के आधार पर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल मतदाता पर कानूनी कार्रवाई कर मतदाता सूची से नाम हटाना चाहिये।
(2) कीसी भी आधार के बीना राजकीय षड्यंत्र के चलते प्रमाणित मतदारों को प्रताड़ित करने के मक़सद से फॉर्म-7 भरने वालो के विरुद्ध इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट तथा फॉर्म-7 पर प्रकाशित नियमों के तहत 1 साल की सज़ा और 1 लाख का जुर्माना अथवा दोनों हो सकता है। भाजपा के राजकिय दबाव के चलते कठपुतली बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री द्वारा अपराधियों के ख़िलाफ़ ना FIR दर्ज की जा रही है ना कोई कार्रवाई की जा रही है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित चावड़ा की अगुवाई में ग्यासुद्दीन शेख और इमरान खेड़ावाला सहित प्रतिनिधिमंडल ने जो माँग की है उसे हम दोहराते हैं की षड्यंत्र के तहत ग़ैर संविधानिक तरीक़े से फॉर्म-7 भरनेवालों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कारवाई की जाए।हम यह भी कहना चाहते हैं की कांग्रेस का हर सिपाही गुजरात के 5 करोड़ लोगों के मताधिकार की लड़ाई संसद से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ता रहेगा। @ECISVEEP @CollectorAhd











