दरियापुर के मतदाता जाग जाए.. सावधान.. सावधान..
क्यों हुमायु कबीर दरियापुर हराना चाहता है?
City today:
अहमदाबाद में सब से ज्यादा दरियापुर वोर्ड में 23 उम्मीदवार
15 मुस्लिम और 8 हिन्दु उम्मीदवार
दरियापुर के जागृत मतदाताओ की ओर से कोग्रेस पक्ष को प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। हजारो की तादात में लोग सडको पर उमडकर काग्रेस पक्ष के उम्मीदवारो की समग्र पेनल को वोट देकर उन्हें जीताने का मजबूत भरोसा दिला रहे है। यह जनसमर्थन को देखकर भाजपा में गभराट पसरा है।
दरियापुर की जनता कोमी एकता के प्रतिक ग्यासुद्दीन शेख की सिर्फ 5000 मतो से हुई हार से आज भी दुःख व्यक्त कर रही है। भाजपा के विधायक ने जीतने के साथ ही राजकीय दबाव खडा कर टोरेन्ट पावर द्वारा रेड करवाकर रु. 22 करोड से अधिक मनमानी तरीके से दंड वसूल करवाया है।
गरीबो को रोजीरोटी प्रदान करने वाला तीन दरवाजे के पथारा बजार को म्युनि. कार्पोरेशन और पुलिस के बल पर बंद करवाकर सेकडो गरीबो को बेरोजगार किया है। मटन और चीकन की कानूनी तौर पर प्रमाणित दुकानो को सील करवाया है। कलेकटर पर गलत तरीके से दबाव बनाकर नियमो के तहेत प्राप्त होने वाली अशांत धारा की परमीशन को मिले ऐसी मिलकतो को भी अशांत धारा की परमिशन को सत्ता के बल पर संपूर्ण बंद करवा दिया है एवं रिहाईशी मकानो का मात्र रीनोवेशन करने पर भी बुलडोझर चलवाकर गिरा दिया गया है।
दरियापुर में काग्रेस की रैली और प्रचार में भारी संख्या में जनसमुदाय उमडता देख भाजपा ने कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए भाजपा ने अपनी बी टीम द्वारा समाज को गुमराह कर कांग्रेस के 2 मुस्लिम उम्मीदवारो के साथ धर्म के आधार पर भाजपा बी टीम के 2 मुस्लिम उम्मीदवारो को वोट देने का प्रचार करते हुए कांग्रेस की पेनल के वोट में विभाजन द्वारा पुनः 2022 विधानसभा के ईतिहास को दोहराने का प्रयास कर रही है।
राजकीय रुप से परिपकव दरियापुर की जनता भाजपा द्वारा मतो में विभाजन के षडयंत्र को सफल होने नहीं देगी।
दरियापुर विधानसभा की सीट लगातार 3 बार ग्यासुद्दीन शेख जीतने में सफल रहे उसकी मुख्य वजह मुस्लिम समाज का एकतरफा भारी मतदान और धर्म जाति के भेदभाव बगैर हिन्दु समाज के 15000 से अधिक वोट मिलना रहा है। ग्यासुद्दीन शेख को मुस्लिम समाज के साथ हिन्दु समाज ने समर्थन ना दिया होता तो ग्यासुद्दीन शेख 3 बार नहीं 1 बार भी विधायक नहीं बन पाते।
भाजपा के ईशारे पर भाजपा की बी टीम के उम्मीदवार अपनी ही पेनल के साथ गद्दारी करके दरियापुर वोर्ड में कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवारो के साथ उन्हें वोट देने के लिए प्रचार कर रहे है। दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस के हिन्दु उम्मीदवार एवं मतदाताओ से गलत प्रचार कर रही है कि मुस्लिम मतदाता कांग्रेस के हिन्दु उम्मीदवारो को वोट नहीं देगा ईस वजह से हिन्दु मतदाताओ के भी कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवारो को वोट नहीं देने का प्रचार कर रही है। इस प्रकार कांग्रेस की पेनल में अंदरोअंदर अविश्वास पैदा कर कांग्रेसी मतो के विभाजन द्वारा भाजपा अपनी जीत निश्चित करने के प्रयास कर रही है।
बडा सवाल यह है कि क्या किसी एक ईलाके और समाज के मतो से भाजपा की बी टीम और अपक्ष उम्मीदवार जीत सकते है? जवाब है नहीं। दरियापुर में जीत हांसिल करने के लिए धर्म जाति को दरकिनार कर मुस्लिम समाज का हिन्दु भाईयो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ही भाजपा को हराकर कांग्रेस की पैनल को जीताया जा सकता है।
भाजपा षडयंत्र द्वारा कांग्रेसी मतो के विभाजन से अगर एक भी भाजपा का काउन्सिलर जीत गया तो वो काउन्सिलर भी भाजपा के विधायक के साथ मिलकर दरियापुर के मतदाताओ को प्रताडित करने में कोई कमी नहीं रखेगा।








