City today: Ahmedabad
नफरत छोडो… भारत जोडो…
राहुल जी का अभियान सेक्युलर हिन्दु समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान करने से ही सफल होगा
स्थानिक स्वराज के चुनाव तो केवल प्राथमिक सुविधा बीजली-रास्ते-ड्रेनेज, आरोग्य एवं शिक्षा संबंधित प्रश्नो के निराकरण के लिए ही है किन्तु यह चुनाव विशेष महत्व रखता हे क्योंकि यह सामान्य चुनाव नही, यह चुनाव में आपके द्वारा दिए गये मत से राज्य और देश का भविष्य तय करने का आधारस्तंभ स्थापित होगा
भारत देश में एक मात्र कांग्रेस पक्ष ही समग्र 140 करोड लोगो का सर्व-धर्म-जाति के भेदभाव के बिना प्रतिनिधित्व करता है
देश का 15 प्रतिशत मुस्लिम समाज केवल मुस्लिम नेतृत्व द्वारा धर्म के आधार पर चलने वाले पक्षो को समर्थन कर कभी भी राजकीय, सामाजिक व आर्थिक विकास नही कर सकता
2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पक्ष विजयी होगा तब ही आगामी 2029 लोकसभा चुनाव जीतने और राहुल जी के देश के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ होगा
राहुल गांधी जी ने संसद में कहा था
“लिख के ले लो, 2027 में हम गुजरात जीत के दिखायेंगे” का संकल्प स्थानिक स्वराज के चुनावी नतीजे पूर्ण करेंगे
समुचे देश में भाजपा और आर.एस.एस. की विचारधारा के सामने अडग तरीके से लडने वाले एक मात्र सेक्युलर पक्ष कांग्रेस का समर्थन कर मुस्लिम समाज 85 प्रतिशत हिन्दु समाज के साथ-सहकार से कंधे से कंधा मिलाकर ही विकास कर पाएगा
मुस्लिम समाज को धर्म के आधार पर जब भी कट्टरवादी विचारधारा रखनेवाले लोगो ने प्रताडित या अत्याचार किया है उस वक्त एकमात्र कांग्रेस पक्ष सहित सेक्युलर पक्ष के हिन्दु नेता, एन.जी.ओ., मीडीया, ज्युडीश्यरी के तौर पर हरहमेश मुस्लिम समाज के संवैधानिक अधिकारो की रक्षा के लिए पहल की है
2014 से केन्द्र में जबसे भाजपा का शासन आया है तब से मुस्लिम समाज पर सतत दमन और अत्याचार किया जा रहा है। बुलडोजर, वकफ, युसीसी, मोबीलीचींग, भडकाउ भाषण सहित अनगिनत यातनाओ का सामना मुस्लिम समाज कर रहा है। ऐसे में मुस्लिम समाज की फरज है कि 70 साल तक कांग्रेस पर विश्वास किया है तो पुनः एक बार भाजपा के अत्याचारो के सामने लड रहे कांग्रेस पक्ष द्वारा जाने अनजाने में हुई गलतियो को माफ करना चाहिए क्योंकि जो काम करता है उसी से गलती भी होती है। ईसलिये मुस्लिम समाज के असामाजिक तत्व, बुटलेगर, पुलिस के बातमीदार और गैरकानूनी काम करनेवाले लोगो की परवा किए बिना अपने और अपने बच्चो के सुरक्षित भविष्य के लिए कांग्रेस पक्ष का खुला समर्थन करना चाहिए।
काफी लंबे समय तक सत्ता में रहेने से कई गलती भी हुई होगी, गलती की वजह से ही आज कांग्रेस सत्ता से बाहर है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी भी मुस्लिम समाज की धार्मिक मान्यता एवं शरियत कानून में दखल अंदाजी नहीं की है वह सराहनीय बात है।
कांग्रेस के कई भ्रष्ट एवं सत्ता लालचु लोग भाजपा की गोद में जा बैठे है और गिने चुने नेताओने सोफ्ट हिन्दुत्व की राजनिती करने का विफल प्रयास किया है।
जब तक सोनिया जी और राहुल जी सहित कांग्रेस परिवार देश का नेतृत्व करेगा तब तक कांग्रेस पक्ष की बिनसांप्रदायिकता निती को उनी आंच तक नहीं आएगी। देश की चिनसांप्रदायिकता की रक्षा के लिए श्री राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी. की नफरत छोडो… भारत जोडो… यात्रा निकालकर संविधान की रक्षा और नागरिको के बंधारणीय अधिकारो के लिए आर.एस.एस. एवं भाजपा की फासीवादी नीतियो का पूरजोश तरीके से विरोध कर रहे है ऐसे वक्त में राहुल जी के हाथ मजबूत करना मुस्लिम समाज का कर्तव्य है।
भाजपा गुजरात के रास्ते केन्द्र में सत्ता तक पहुंची है ईसलिए भाजपा और फासीवादी परिबलो को विफल करने की शुरुआत भी गुजरात से ही करनी पड़ेगी।
राहुल गांधी जी ने 2024 में लोकसभा में डंके की चोट पर कहा था कि लिख के ले लो 2027 में हम गुजराल जीत के दिखाएंगे उसके बाद राहुल गांधी ने गुजरात में 2027 के चुनाव जितने संदर्भ संगठन सृजन अभियान तहेत गुजरात प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक का गठन कर गुजरात में युवा, क्रांतिकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पीढ विधायक श्री अमितभाई चावडा को नियुक्त किया। बहुत ही कम वक्त में श्री अमित चावडा जी ने जनआक्रोश यात्रा द्वारा गुजरात में कांग्रेस के संगठन को सक्रिय करने का सराहनीय प्रयास किया है। लेकिन स्थानिक स्वराज के चुनाव सर पर होने की वजह से कम वक्त में हो सके उतना संगठन मजबूत करने के प्रयास किए है।
स्थानिक स्वराज चुनाव के परिणाम आगामी 2027 विधानसभा का भविष्य तय करने वाले है उस वक्त बडे भाई समान सेक्युलर विचारधारा रखनेवाले हिन्दु भाईयो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पक्ष के लिए स्थानिक स्वराज चुनाव में एकतरफा भारी मतदान कर कांग्रेस को 2027 के चुनाव में समर्थन करना मुस्लिम समाज का कर्तव्य है।
वर्तमान स्थानिक स्वराज चुनाव में आप का एकतरफा भारी मतदान 2027 विधानसभा एवं 2029 लोकसभा चुनाव में भाजपा और फासिस्ट बलो की हार का मुख्य कारण बनेगा।
मेरी आप सभी से नम्र विनती है कि भाजपा की ची टीम के तौर पर काम करते आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम सहित निर्दलीयो का बहिष्कार कर कौमी एकता और सदभावना को प्रबल बनाने एवं अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य तथा संवैधानिक अधिकारो की रक्षा के लिए जीतने की प्रबल संभावना रखने वाले कांग्रेस पक्ष की पेनलो के लिए एकतरफा भारी मतदान कर पुनः कांग्रेस पक्ष को मजबूत करना वर्तमान समय की जरुरियात है।
ग्यासुद्दीन शेख
जीपीसीसी वरिष्ठ आणेवान,
पूर्व विधायक








